Saturday, June 14, 2014

मोहब्बत के सफर में कोई रास्ता नही देता
ज़मीन वाकिफ नही बनती फलक साया नही देता

खुशी और दुख के मौसम सब के अपने अपने होते हैं
किसी को अपने हिस्से का कोई लम्हा नही देता

उदासी जिस के दिल में हो , उसी की नींद उड़ती है
किसी को अपनी आंखों से , कोई सपना नही देता

No comments:

Post a Comment