Saturday, June 6, 2015

ये हक़ीक़त है कि होता है असर बातों में
तुम भी खुल जाओगे दो-चार मुलक़ातों में

तुम से सदियों की वफ़ाआें का कोई नाता न था
तुम से मिलने की लकीरें थीं मेरे हाथों में

तेरे वादों ने हमें घर से निकलने न दिया
लोग मौसम का मज़ा ले गए बरसातों में

अब न सूरज न सितारे न शमां न चांद
अपने ज़ख्म़ों का उजाला है घनी रातों में
सईद राही

No comments:

Post a Comment