'निदा फाज़ली '' जी को विनम्र श्रद्धांजली -
**********************************************
**********************************************
हर तरफ हर जगह बे-शुमार आदमी
फिर भी तन्हाइयों का शिकार आदमी
सुबह से शाम तक बोझ ढोता हुआ
अपनी ही लाश का खुद मज़ार आदमी
हर तरफ भागते दौड़ते रास्ते
हर तरफ आदमी का शिकार आदमी
रोज़ जीता हुआ रोज़ मरता हुआ
हर नए दिन, नया इन्तिज़ार आदमी
ज़िन्दगी का मुकद्दर सफ़र-दर-सफ़र
आख़री सांस तक बे-करार आदमी
-निदां फाजली
फिर भी तन्हाइयों का शिकार आदमी
सुबह से शाम तक बोझ ढोता हुआ
अपनी ही लाश का खुद मज़ार आदमी
हर तरफ भागते दौड़ते रास्ते
हर तरफ आदमी का शिकार आदमी
रोज़ जीता हुआ रोज़ मरता हुआ
हर नए दिन, नया इन्तिज़ार आदमी
ज़िन्दगी का मुकद्दर सफ़र-दर-सफ़र
आख़री सांस तक बे-करार आदमी
-निदां फाजली
No comments:
Post a Comment