Wednesday, July 8, 2015

दिल में बसता है दिल ए यार
जब चाहा सर झुकाया और कर लिया दिदार
आखों में है आपके प्यार का सरूर
आप ही ना जाने हमारा क्या कसूर 

प्यार गुनाह है तो होने ना देना
प्यार खुदा है तो खोने ना देना
करते हो प्यार जब किसी से तो
कभी उस प्यार को रोने ना देना

Tuesday, July 7, 2015

ख़ूबसूरत हैं वो लब जो प्यारी बातें करते हैं
ख़ूबसूरत है वो मुस्कराहट जो दूसरों के चेहरों पर भी मुस्कान सजा दे
ख़ूबसूरत है वो दिल जो किसी के दर्द को समझे जो किसी के दर्द में तड़पे
ख़ूबसूरत हैं वो जज्बात जो किसी का एहसास करें
ख़ूबसूरत है वो एहसास जो किसी के दर्द में दवा बने
ख़ूबसूरत हैं वो बातें जो किसी का दिल ना दुखाएं
ख़ूबसूरत हैं वो ऑंखें जिन में पाकीज़गी हो शर्म ओ हया हो
ख़ूबसूरत हैं वो आंसू जो किसी के दर्द को महसूस करके बह जाए
ख़ूबसूरत हैं वो हाथ जो किसी को मुश्किल वक़्त में थाम लें
ख़ूबसूरत हैं वो कदम जो किसी की मदद के लिए आगे बढ़ें !!!!!
ख़ूबसूरत है वो सोच जो किसी के लिए अच्छा सोचे
ख़ूबसूरत है वो इन्सान जिस को खुदा ने ये खूबसूरती अदा की
 


आईने को भी किसी चेहरे को देखने का मन होता होगा,
उसे भी किसी सूरत से प्यार होता होगा,
आईने के टूटने का कोई और कारण निकल लेते है लोग,
दरअसल वो कम्बक्त भी किसी का मारा होता है,
जो टूट कर कम से कम हमदर्दी तो पा लेता है |

हमे स्याही की ज़रूरत नहीं ,
हमे अश्कों से लिखना आता है ,
डरते हैं उनके सामने रोने से ,
उनको अश्कों को पढना आता है ........

Sunday, July 5, 2015

उनकी किस्मत का भी कैसा सितारा होगा
जिनको मेरी तरह तकदीर ने मारा होगा.
किनारे पे बैठे लोग ये क्या जाने
डूबने वाले ने किस-किस को पुकारा होगा

हर सजदा आप का मंजूर-ऐ-खुदा हो जाए
आप की दुवाओं में रब की रजा हो जाए
खुदा आप को इतनी खुशियाँ दे की
आप ज़िन्दगी से लफ्ज-ऐ-गम फ़ना हो जाए