Monday, August 24, 2015

ये जिंदगी बिन तेरे भी कट जाएगी
पर कुछ कमी तो जरूर रह जाएगी
कल को तड़पाएगी तो कभी तरसाएगी

हर लम्हा जब तेरी याद आएगी 

गम नहीं वहाँ जहां हो फसाना आपका
खुशी भी ढूंढती है हर पल फसाना आपका
आप उदास न होना कभी जिंदगी मे

बहोत अच्छा लगता है हमे मुस्कुराना आपका 

हर पल बहाने से आपकी बात करते है
हर पल आपको महसूस करते है
इतनी बार तो आप सांस भी नहीं लेते होंगे

जितनी बार हम आपको याद करते है 

Saturday, August 22, 2015

तुम बिन गुज़र तो जाएगी ज़िंदगी
पर मैं जी ना पाऊँगा तुम बिन
हजारो सितारों की भीड़ मे भी देखो

यह चाँद कितना तन्हा हे तुम बिन 

यादों मे हमारी आप भी खोये होंगे
खुली आंखोसे कभी आप भी सोये होंगे
माना हसना है अदा गम छुपाने की
पर हसते हसते कभी आप भी रोये होंगे

मेरी आंखो मे कोई सपना तो नहीं है
जो आज देखा ख्वाब अपना तो नहीं है

आंखे देखती हे खुशी जिनकी खातिर
वो मेरी आंखो का झुकना तो नहीं है

लगता हे सिमट रही हे जिंदगी मेरी
वो मेरी साँसो का रुकना तो नहीं है

जुबां खामोश हुई जा रही है
वो मेरी आत्मा का तड़पना तो नहीं है

जो दिखाई देते हे आँसू के मोती मुजकों
कही वो मेरे अपनों के तो नहीं है

मेरी आंखो मे कोई सपना तो नहीं है

जो आज देखा ख्वाब अपना तो नहीं है 

Thursday, August 20, 2015

"मैं जब भी तेज़ चलता हूँ नज़ारे छूट जाते हैं
कोई जब रूप गढ़ता हूँ तो साँचे टूट जाते हैं
मैं रोता हूँ तो आकर लोग कँधा थपथपाते हैं
मैं हँसता हूँ तो अक़्सर लोग मुझसे रूठ जाते हैं.