Thursday, July 31, 2014

मुझमे खुशबू बसी उसकी है
जैसे ये ज़िन्दगी उसकी है
वो कही आसपास है मेरे
हो ना हो ये हंसी उसी की है
अब तो ये ख्वाब भी नही मेरे
अब तो ये नींद भी उसी की है
या तो कोई कमी नही मुझमे
या फिर मुझमे कमी उसकी है


ना शिकवा किसी का ,ना फरियाद किसी की 
होनी थी यूँ ही जिंदगी, बर्बाद किसी की ...
अहसास मिटा,तलाश मिटी, मिट गई उम्मीदें .....
सब मिट गया पर न मिट सकी याद किसी की ...!

चिराग बुझते रहे और ख्वाब जलते रहे
सिसक सिसक के जिंदगी के साँस चलते रहे|
मुझे तडफता हुआ छोड कर चले जाने वाले 
मेरे गम ना कम हुए, बस दिन ढलते रहे || 

मैं क़तरा होकर भी तूफां से जंग लेता हूं ! 
मेरा बचना समंदर की जिम्मेदारी है !!
दुआ करो कि सलामत रहे मेरी हिम्मत ! 
यह एक चिराग कई आंधियों पर भारी है !!

साहिल पे पहुंचने से इनकार किसे है लेकिन;
तूफ़ान से लड़ने का मज़ा ही कुछ और है;
कहते है, कि किस्मत खुदा लिखता है लेकिन;
उसे मिटा के खुद गढ़ने का मजा ही कुछ और है।


Wednesday, July 30, 2014

कोई समझता नहीं उसे इसका गम नहीं करता;
पर तेरे नजरंदाज करने पर हल्का सा मुस्कुरा देता है;
उसकी हंसी में छुपे दर्द को महसूस तो कर;
वो तो हंस के यूँ ही खुद को सजा देता है।


प्यासे को इक कतरा पानी ही काफी है;
इश्क में चार पल की जिंदगानी ही काफी है;
हम डूबने को समँदर में भला जाए क्यो;
उनकी पलको से टपका वो आंसू ही काफी है।