Tuesday, October 27, 2026

दिल की ख़ामोशी में उतरता है संगीत, 
रूह को छूकर सँवरता है संगीत।

दर्द जब लफ़्ज़ों में ढल नहीं पाता, 
आँख से आँसू बन बिखरता है संगीत।

कभी यादों की महक, कभी प्रेम की धुन, 
हर एहसास में निखरता है संगीत।

ज़िंदगी जब भी लगे एक अधूरी ग़ज़ल, 
उसमें इक मिसरा-सा भरता है संगीत।

#शांडिल्य

No comments:

Post a Comment