Friday, December 30, 2022

तू ही तो मेरा मनमीत है,,,!
तुझ से ही मुझ को प्रीत है,,,!!

तू ही मेरे दिल की सरगम है.,!
तू ही मेरे मन का गीत है,,,!!

तू मेरे दिल की धड़कन है,,,!
तुझ से ही जीवन संगीत है,,,!!

प्यार किया तो निभाना साथी,,!
सच्चे प्यार की यही रीत है,,,!!

किसी को बनाना औ मिटाना,,,!
यह तो दुनिया की रीत है,,,!!

प्यार में हार क्या औ जीत क्या,,,!
प्यार में सब कुछ हारना ही जीत है!!

सच पर झूठ का बोलबाला है,,,!
सच पूछो यह तो कुरीत है,,!!

भूखे को खाना प्यासे को पानी दो,,!
इंसानियत की यही तो नीत है,!

~~~~ सुनिल #शांडिल्य

No comments:

Post a Comment